भारत सरकार से नए प्रिंट मीडिया समाचार पत्र “स्फूर्ति संकेत” के प्रकाशन हेतु अनुमति पत्र प्राप्त हुआ

आप सभी के साथ एक अत्यंत हर्ष का समाचार साझा करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि मुझे भारत सरकार से नए प्रिंट मीडिया समाचार पत्र “स्फूर्ति संकेत” के प्रकाशन हेतु अनुमति पत्र प्राप्त हुआ है।
Aug 21, 2026
shmvvijay
0 min read

एक नई शुरुआत — आपका आशीर्वाद अपेक्षित


प्रिय साहित्यकारों, पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं मित्रों,


आप सभी के साथ एक अत्यंत हर्ष का समाचार साझा करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि मुझे भारत सरकार से नए प्रिंट मीडिया समाचार पत्र “स्फूर्ति संकेत” के प्रकाशन हेतु अनुमति पत्र प्राप्त हुआ है।


यह मेरे लिए केवल एक समाचार पत्र की शुरुआत नहीं, बल्कि समाज, साहित्य, संस्कृति और जनहित की आवाज को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का एक नया संकल्प है।


“स्फूर्ति संकेत” के माध्यम से सत्य एवं सकारात्मक पत्रकारिता के साथ साहित्य, शिक्षा, सामाजिक सरोकार, भारतीय संस्कृति और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता देने का प्रयास रहेगा।


इस नई यात्रा में मुझे आपसे कुछ नहीं चाहिए—

बस आपका स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद चाहिए। 🙏


आप सभी का आशीर्वाद ही मेरी शक्ति और इस नई पहल की प्रेरणा बनेगा।


“स्फूर्ति संकेत” — नई स्फूर्ति, सकारात्मक सोच और समाज को सही संकेत।


सादर प्रणाम एवं धन्यवाद।


डॉ. गुंडाल विजय कुमार

संस्थापक / संपादक

स्फूर्ति संकेत

Back to Blog